टीकमगढ़। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को उत्सव भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरुवनंतपुरम केरल से आयोजित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण एवं क्रेडिट कार्ड योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी विक्रेताओं एवं छोटे दुकानदारों को ऋण प्रकरणों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती संस्कृति मुदित लिटौरिया एवं तहसीलदार सतेंद्र गुर्जर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया, पार्षद देवी लाल अहिरवार, लीड बैंक अधिकारी के.एन. आर्या, वित्तीय साक्षरता केंद्र से आसिम खान, सहायक प्रबंधक यूको बैंक श्रीमती नेहा सिंह सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह योजना उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान कर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

