टीकमगढ़/जतारा। जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवगढ़ में 24 जनवरी, शनिवार को सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। टीकमगढ़ से केशवगढ़ पहुंचने के पश्चात सरपंच प्रतिनिधि द्वारा सर्वप्रथम अपने खेत पर आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को ग्राम सभा के एजेंडे की जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाएगा, इसके लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
ग्राम सभा में सचिव प्यारेलाल कुशवाहा एवं रोजगार सहायक राम प्रकाश भी उपस्थित रहे। इस दौरान समाज प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने ग्राम सभा के एजेंडे का वाचन करते हुए ग्रामीणों को विस्तार से समझाया और सभी से शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी ग्रामवासियों से 26 जनवरी को पंचायत भवन में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस महापर्व को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम विकास में सहयोग देने का भरोसा जताया। उक्त जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ द्वारा दी गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

