इटारसी: श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया की पच्चीसवीं पुण्यतिथि के अवसर एच आर एच श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम रानी अवन्ती स्कूल परिसर में आयोजत हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, जेड आर यू सी सी मेंबर योगेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल के प्रसारण देखने के साथ हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर राजमाता सिंधिया के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में भारत ऑप्टिकल ईदगाह इटारसी के जयेश राव को पीड़ित मानवता के लिए निशुल्क चश्मा बनाने के सहयोग हेतु एवं नितिन वर्मा संचालक खाटू श्याम रसोई द्वारा जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था देने हेतु संसद द्वारा रानी अवंती सेवा सम्मान दिया गया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तविक समाज सेवी एवं पीड़ित मानवता की सेवा करने वालों को संस्थाओं द्वारा दिया जाने वाला सम्मान काबिले तारीफ है। रानी अवंती संस्था इस पुनीत कार्य के लिए बधाई की पात्र हैं। उन्हें इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय अटल अवॉर्ड अलंकरण से सम्मानित किया । कार्यक्रम में श्रीमंत राजमाता सिंधिया फाउंडेशन की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों पदाधिकारी को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ दिलीप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन, प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा, धनीराम यादव राष्ट्रीय महामंत्री, जिला नर्मदापुरम इकाई जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक शिवम मेहरा, जिला मंत्री शुभम मोरे विशेष अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम में मंच संचालक राजेन्द दुबे, अनामिका वर्मा, देवेंद्र कुमार चौरे, डॉ सिद्धार्थ वर्मा, मदन मोहन वर्मा, अंकिता चौधरी, सरिता सोनोने, अलका राजपूत, कंचना खण्डारे, सरिता गौर के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहें। विजया राजे सिंधिया फाउंडेशन द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में शुभम मौर्य जिला महामंत्री, चंद्रकांत मेहरा जिला उपाध्यक्ष, कपिल मालवीय जिला मंत्री गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, रोहित सालोकी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, अब्दुल फरान नगर अध्यक्ष, सूफियान खान नगर उपाध्यक्ष, रेहान मिर्जा नगर महामंत्री, कल्पेश गौर नगर मंत्री, शाहज नामदेव नगर मीडिया प्रभारी, सुमित कुचबंदिया नगर उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, कनिष्क कुरेले नगर मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा शामिल रहें।













Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

