टीकमगढ़। नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। चिकित्सकीय परीक्षण में बालिका की मृत्यु का कारण फाँसी लगाकर आत्महत्या पाया गया है। पोस्टमार्टम से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में विधिसम्मत धाराओं में वृद्धि करते हुए विवेचना का दायरा और विस्तृत कर दिया है।
मामले की जांच के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी बाल अपचारी की भूमिका सामने आने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रकरण से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके और विधि अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

