इटारसी: रानी अवंती संस्था में गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण विशिष्ट अतिथि निर्मल सिंह राजपूत नगर पालिका उपाध्यक्ष, शिव किशोर रावत पार्षद वार्ड क्र 4, पं मनोहर तिवारी समाजसेवी, राजमाता विजय राजे सिंधिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव, राजकुमार मालवीय, डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं संजू लिल्हारे के कर कमलों द्वारा किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सामूहिक देश भक्ति गीतों पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि राष्ट्र ध्वज तिरंगे के तीनों रंगों को अपनाकर हमें संविधान की रक्षा करना आवश्यक है। जिस प्रकार से हमारे तिरंगे का केसरिया रंग त्याग, बलिदान, समर्पण, प्रेरणा, करुणा का प्रतीक है एवं सफेद रंग अखंडता, समरसता, भाईचारे का प्रतीक है तथा हरा रंग विकास, खुशहाली, सम्रद्धि, प्रगति का प्रतीक है। इन तीनों रंगों के साथ उसके महत्वों को अपनाकर हम संविधान के सजग प्रहरी बनकर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं जिसे करना देश के हर नागरिक को जरूरी है आज हम सभी शपथ लेते हैं। विशिष्ट अतिथि शिव किशोर रावत ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से हम राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद शिवकिशोर रावत को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया । वह पुरानी इटारसी की ऐसी शख्सियत है कि जो सभी की दुख की घड़ी में हमेशा साथ निभाते हैं और सभी के दिलों में गुठला कक्का के नाम से राज करते हैं। पं मनोहर तिवारी को विशेष हिंदुत्व के समाज कार्यों हेतु सम्मानित किया गया । निर्मल सिंह राजपूत द्वारा स्कूल स्टाफ को सम्मानित किया साथ मेधावी विद्यार्थी एवं पोस्टर, विज्ञान मॉडल में उल्लेखनीय योगदान हेतु विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र पलक पटेल के द्वारा शानदार देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया उसे विशेष ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि राजमाता विजय राजे सिंधिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक शिवम मेहरा, जिला मंत्री शुभम मोरे, नगर अध्यक्ष अब्दुल फरहान कार्यक्रम में मंच संचालक राजेन्द दुबे, देवेंद्र कुमार चौरे, धनीराम यादव, अंकिता चौधरी, सरिता सोनोने, अलका राजपूत, कंचना खण्डारे, सरिता गौर उपस्थित रहें।


