टीकमगढ़। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद मुख्य अतिथि ने शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आकाश में छोड़े। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में एसएएफ, डीईएफ, नगर सेना के जवानों के साथ ही एनसीसी, गाईड, स्काउट तथा शौर्य दल के छात्र-छात्राओं के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने परेड के पश्चात परेड में शामिल एसआई श्री लुकस खलखो, एसआई श्री अमित साहू, प्लाटून कमाण्डर श्री अमित दुबे, अण्डर ऑफीसर एनसीसी सीनियर डिवीजन दलनायक कु. सलोनी राजा बुन्देला, सार्जेन्ट एनसीसी जूनियर डिवीजन दलनायक श्री अथर्व मिश्रा, एनसीसी जूनियर गर्ल्स विंग दलनायक सार्जेन्ट छवि, गाइड दल शास. कन्या उ.मा.वि. टीकमगढ़ दलनायक कु. मनीषा बानो, स्काउट शा.उत्कृष्ट.उ.मा.वि.क्र.1 दलनायक श्री शिवांश प्रजापति, स्काउट शा.उत्कृष्ट.उ.मा.वि.क्र.2 दलनायक श्री शुभ विश्वकर्मा, स्काउट सीनियर बेसिक स्कूल टीकमगढ़ दल नायक श्री प्रमोद अहिरवार, स्काउट पुष्पा हाई स्कूल दलनायक श्री आदर्श सिंह ठाकुर, शौर्य दल दलनायक कु. आकांक्षा प्रजापति से परिचय प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा दूसरा स्थान शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय क्र.-1 को मिला गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में टीकमगढ़ नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 5 विद्यालयों पुष्पा हाई स्कूल, सरोज कॉन्वेन्ट स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-1, भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र तथा शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकमगढ़ के छात्र-छात्राओं के दल द्वारा देश भक्ति पर केन्द्रित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, शास. उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय क्र.-1 द्वितीय तथा पुष्पा हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने सभी विजेता विद्यालयों के दलों को प्रमाणपत्र प्रदान दिये तथा उनके साथ समूह फोटो खिचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही सरोज कॉन्वेन्ट स्कूल तथा भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र टीकमगढ़ को सांत्वना पुरूस्कार वितरित किये गये। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी ने किया प्रथम स्थान प्राप्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं की थीम पर आधारित झांकिया निकाली गईं। इनमें से जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र की 6 सेवायें थीम पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी ने द्वितीय तथा लखपति दीदी एवं मां की बगिया थीम पर म.प्र. राज्य आजीविका मिशन तथा स्वच्छता की थीम पर परियोजना अधिकारी नगरीय निकाय डूडा की झांकियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समारोह में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, उद्योग, मत्स्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, आयुष, जिला पंचायत, जन संसाधन तथा सहकारिता विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की थीम पर आधारित झांकियां निकाली गईं।
सशस्त्र परेड में नगर सेना, शस्त्र रहित में एनसीसी सीनियर तथा शौर्य दल की टुकड़ी रही प्रथम कार्यक्रम में आयोजित परेड में एसआई श्री लुक्स खलखो के नेतृत्व में एसएएफ, एसआई श्री अमित साहू के नेतृत्व में डीईएफ तथा प्लाटून कमाण्डर श्री अमित दुवे के नेतृत्व में होमगार्ड नगर सेना की टुकड़ियों ने हथियार सहित प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अण्डर ऑफीसर कु सलोनी राजा बुन्देला के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन टीकमगढ़, सार्जेन्ट श्री अथर्व मिश्रा के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर डिवीजन, कु. छवि नायक के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर गर्ल्स विंग, दल नायक कु. मनीषा बानो शास. कन्या उ.मा.वि. टीकमगढ़ के नेतृत्व में गाइड दल, दलनायक श्री शिवांश प्रजापति शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 स्कूल के नेतृत्व में स्काउट दल, दलनायक श्री शुभ विश्वकर्मा शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.2 स्कूल के नेतृत्व में स्काउट, दल नायक श्री प्रमोद अहिरवार सीनियर बेसिक स्कूल टीकमगढ़ के नेतृत्व में स्काउट, दल दलनायक श्री आदर्श सिंह ठाकुर पुष्पा हाई स्कूल के नेतृत्व में स्काउट दल, तथा दलनायक कु. आकांक्षा प्रजापति के नेतृत्व में शौर्य दल द्वारा परेड में प्रदर्शन किया गया।
परेड में हथियार सहित टुकड़ियों में प्लाटून कमाण्डर श्री अमित दुवे के नेतृत्व में होमगार्ड नगर सेना की टुकड़ी को प्रथम, एसआई श्री लुकस खलखो के नेतृत्व में एएसएफ की टुकड़ी द्वितीय तथा एसआई श्री अमित साहू के नेतृत्व में डीईएफ की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही हथियार रहित टुकड़ियों में एनसीसी सीनियर डिवीजन टीकमगढ़ को प्रथम, एनसीसी जूनियर गर्ल्स बिंग को द्वितीय तथा एनसीसी जूनियर डिवीजन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अन्य टुकड़ियों में शौर्य दल को प्रथम, स्काउट शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 स्कूल को द्वितीय, स्काउट सीनियर बेसिक स्कूल टीकमगढ़ को तृतीय, गाइड दल को चतुर्थ तथा स्काउट शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.2 स्कूल एवं स्काउट पुष्पा हाई स्कूल ने संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन से.नि. डॉ. महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, श्री विवेक चतुर्वेदी, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, सुश्री अंजली शर्मा तथा श्री निशांत भूरिया, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी, शासकीय सेवक, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

