टीकमगढ़। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में जिला अदब गोशा, टीकमगढ़ द्वारा “सिलसिला” कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान एवं रचना पाठ का भव्य आयोजन आशीर्वाद गार्डन, टीकमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक चाँद मोहम्मद ‘आख़िर’ के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें उर्दू साहित्य और शायरी की समृद्ध परंपरा एक बार फिर जीवंत होती नजर आई।
कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने अपने संदेश में कहा कि टीकमगढ़ की धरती ऐतिहासिक रूप से साहित्यिक संवेदना और रचनात्मक अभिव्यक्ति की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रही है। यहां उर्दू शायरी और साहित्य का एक सशक्त वातावरण रहा है, जिसे आज भी स्थानीय रचनाकार अपने सृजन के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं। “सिलसिला” के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन उसी साहित्यिक परंपरा को सुदृढ़ करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने का सार्थक प्रयास है।
जिला समन्वयक चाँद मोहम्मद ‘आख़िर’ ने जानकारी दी कि सिलसिला के तहत आयोजित इस व्याख्यान एवं रचना पाठ की अध्यक्षता टीकमगढ़ के वरिष्ठ शायर हाजी ज़फ़रउल्ला खां ‘ज़फ़र’ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीद बेग, ख़लील खान एवं डॉ. नरेंद्र मोहन अवस्थी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल लतीफ चौधरी ने “टीकमगढ़ में उर्दू शायरी के समकालीन परिदृश्य” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए जिले के शायरों के संदर्भ में सारगर्भित चर्चा की।
रचना पाठ के दौरान अनेक शायरों ने अपने चुनिंदा अशआर और ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मोहम्मद अख़लाक, वफ़ा शैदा, इक़बाल फ़ज़ा, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’, चाँद मोहम्मद ‘आख़िर’, शायरा गीतिका वेदिका, शकील खान, अनवर साहिल, सलीम ख़ान सलीम, इमरान जतारा, जाबिर गुल, नसीम मुंहफट, बशीर फ़राज़ एवं रविंद्र यादव ने अपने-अपने कलाम से सामाजिक, मानवीय और प्रेम भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त रामगोपाल रैकवार, विशाल कड़ा, कमलेश सेन सहित अन्य रचनाकारों ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन चाँद मोहम्मद ‘आख़िर’ द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, शायरों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को उर्दू साहित्य के लिए प्रेरणादायी ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

