टीकमगढ़। दिनांक 28.01.2026 को थाना पलेरा अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ आरोपी शासकीय शिक्षक, वर्तमान में पलेरा निवासी द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई। बालिका के परिजनों द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना पलेरा में दर्ज कराई गई।
थाना पलेरा पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और मामले की गहन जांच शुरू की गई, पीड़िता एवं परिजनों के संरक्षण हेतु पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
पलेरा पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित POCSO Act एवं संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई पूरी तत्परता के साथ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पलेरा पुलिस मामले की सक्रियता से आगे की जांच एवं साक्ष्य संग्रह कर रही है।

