टीकमगढ़/कारी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 जनवरी 2026 को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, जिला टीकमगढ़ के निर्देशन में संस्था श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति, कारी द्वारा नगर कारी में मद्य निषेध संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति पदाधिकारी एच.के. जैन, गोरेलाल तथा वृद्धाश्रम कुंडेश्वर के अधीक्षक कुलदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से समाज में नशा रोकथाम हेतु पहल करते हुए 20 व्यक्तियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए, जिनमें उन्होंने शराब, बीड़ी, गुटखा सहित अन्य नशीले पदार्थों का त्याग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रभुदयाल बंशकर द्वारा किया गया। इस दौरान विवेकानंद स्कूल के संचालक सुनील श्रीवास्तव, तेज सिंह, रमाशंकर यादव, वृंदावन रैकवार, लल्लू घोष, भगवानदास रैकवार, भूरे प्रजापति, थानसिंह, शिवम राय, मगन कुशवाहा, अजुद्दीन आदिवासी, संजू कुशवाहा, कल्ला रैकवार, बलराम यादव, मोहन कुशवाहा, रतन यादव, दलपु खंगार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए नशा छोड़ना आवश्यक है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

