बल्देवगढ़। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जिला इकाई टीकमगढ़ संगठन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन बल्देवगढ़ सर्किट हाउस में किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यों को सदस्यता कार्ड का वितरण किया गया।
बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा पत्रकारों के हित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन द्वारा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रस्तावित ज्ञापन में जिले में पत्रकार भवन को मुक्त एवं नवीन पत्रकार भवन का निर्माण कराने की मांग। स्वर्गीय विष्णुदयाल श्रीवास्तव एवं स्वर्गीय यशोवर्धन नायक मूर्ति जिला स्तर पर स्थापित की जाए ।
बैठक में संगठन के सदस्यों के अधिमान्य पत्रकार कार्ड बनाए जाने की बात रखी गई। वहीं पुरानी बस स्टैंड पर हॉकर जॉन का बनाए जाने की बात रखी गई है।
बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस बैठक के दौरान सागर संभागीय उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव,जिलाध्यक्ष अभय मोर,अवधेश वर्मा, सोनू विश्वकर्मा,शेख हनीफ , नारायण मुन्ना सोनी, राकेश सोनी,समीर खान, अखंड यादव, लोकेंद्र सिंह, सत्तार खान,विकास सिंह राय,नीरज यादव, धर्मेद्र यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे और बैठक को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

