टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले की पुलिस चौकी मजना का देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता तथा प्रशासनिक एवं विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, ड्यूटी व्यवस्था एवं समग्र प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही मालखाने में संधारित जब्त माल, रिकॉर्ड रूम में रखे गए अभिलेख, अपराध पंजी, जरायम रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की विस्तारपूर्वक जांच की गई तथा उनके समुचित संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त चौकी में उपलब्ध *बलवा नियंत्रण ड्रिल सामग्री* जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, जाली, लाठी एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, उपलब्धता एवं उपयोगिता की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की कार्यशैली, आम नागरिकों के प्रति व्यवहार एवं समयबद्ध सेवा प्रदाय को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
चौकी क्षेत्र में हुए सराफा कारोबारी की हत्या के मामले की विवेचना की विशेष समीक्षा*
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी क्षेत्र में घटित सराफा व्यापारी की हत्या के प्रकरण के खुलासे एवं विवेचना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचना से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर चर्चा करते हुए साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने उक्त गंभीर अपराध के *शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी* हेतु चौकी प्रभारी सहित संपूर्ण पुलिस स्टाफ को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश प्रदान किए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण उपरांत पाई गई कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें समयबद्ध रूप से दूर करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, मालखाने के सुव्यवस्थित संधारण तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितैषी* बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि चौकी स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता बरती जाए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

