टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा जिला जेल में बंदियों के स्व रोजगार हेतु पुरूष वार्ड में सिलाई प्रषिक्षण एवं महिला वार्ड की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत के सहयोग से स्थापित सिलाई एवं ब्यूटिषियन प्रशिक्षण का दिनांक 01.02.2026 को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रषिक्षण लेेने के लिए प्रेरित किया ताकि बंदीजन आत्मनिर्भर बन सके।
उक्त शुभारंभ के पश्चात महिला एवं पुरूष वार्ड में विधिक साक्षरता षिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष के द्वारा उपस्थित बंदीजन को विधिक अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, षिक्षा, अच्छा भोजन, बंदियों के मौलिक अधिकार है। श्री शमरोज खान प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेल में रहे और जेल में रहने के दौरान उनके द्वारा समाज को प्रेरित करने वाली अनेक किताबें लिखी गई। अशरफ अली, विषशेष न्यायाधीष, के द्वारा बंदियों को प्ली-वारगेनिंग विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई और बताया कि ऐसे बंदी जिन्होने प्रथम बार 07 वर्ष तक के कारावास से दण्डनीय अपराध कारित किया हो, प्ली-वारगेंनिग का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष के द्वारा जिला जेल मे जेल अधीक्षक यजुवेन्द्र बाघमारे के विशेष प्रयास से स्थापित पुस्तकालय,अस्पताल, वीडियो काॅफ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं उच्च कोटि की पायी गई और बंदियों से पूछने पर बंदियों के द्वारा जेल अधीक्षक एवं उनके स्टाफ के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की प्रषंसा की। इस अवसर पर जेल परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष महोदया श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीष श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर,श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेष भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट श्री प्रियंक दुवे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, सहित अन्य न्यायाधीषगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंसौरिया, जेल अधीक्षक यजुवेन्द्र वाघमारे, जेलर ए.के. शुक्ला सहित जेल स्टाॅफ एवं बंदीजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

