टीकमगढ़। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव की अध्यक्षता में हॉलीडे रिसॉर्ट, खजुराहो में सागर संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संभाग अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा।
बैठक में जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए अपने प्रभार क्षेत्र विधानसभा क्रमांक 41, सागर में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने ग्राम पंचायत कमेटी से लेकर वार्ड कमेटियों तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि यदि बूथ, वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो कांग्रेस पार्टी जन-जन की आवाज बनकर उभरेगी। उन्होंने संगठन विस्तार, प्रशिक्षण एवं समन्वय के माध्यम से कांग्रेस को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी विस्तार से अपनी बात रखी।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक सुझावों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। समीक्षा बैठक को संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

