टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “प्रतिभा सम्मान अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को राय क्रिकेट अकादमी के स्टेट लेवल एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ियों तथा उनके कोच विनय प्रताप सिंह का पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने खिलाड़ियों एवं कोच से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर टीकमगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा प्रतिभा सम्मान अभियान
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रतिभा सम्मान अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों की खेल, सृजनात्मक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस न केवल युवाओं को सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन दे रही है, बल्कि समाज में अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।
यह रहे उपस्थित अधिकारी
सम्मान समारोह के दौरान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा
एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी
राय क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक, शिक्षक एवं खिलाड़ी
उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ पुलिस का यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि जिले के प्रतिभाशाली एवं होनहार युवा स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और प्रोत्साहित महसूस करें। ऐसे सम्मान कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

