टीकमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव कार्तिक खरे द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुधा देवी खरे, सेवानिवृत्त शिक्षिका, की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 2 फरवरी 2026 को इस वर्ष भी रक्तदान कर मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय, टीकमगढ़ के ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सके।
इस अवसर पर कार्तिक खरे ने बताया कि वे अपनी माताजी की पुण्यतिथि को केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के संकल्प के रूप में मनाते हैं। इसी भावना के साथ वे लगातार 9 वर्षों से इस दिन रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त पूर्व में भी वे चार बार स्वेच्छा से, एक बार अपने पिताजी के बीमार होने पर तथा अन्य अवसरों पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं।
कार्तिक खरे ने कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है, जिससे अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर विषम परिस्थितियों में रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने आगे आएं।
रक्तदान के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष सतीश खरे, पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष अमर शर्मा, किरण खरे, सुरेश पुष्कर, सुरेंद्र राय, राजेश ढेवाणां, शरद शर्मा सहित ब्लड बैंक प्रभारी अहिरवार जी की उपस्थिति रही। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

