टीकमगढ़। जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक मानव केंद्रित सहानुभूतिपूर्ण और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में संवेदनशील पुलिसिंग की एक सशक्त दिशा विकसित की जा रही है। इसी क्रम में जनता की हर छोटी बड़ी समस्या तक सीधे पहुँचना और उसे ईमानदारी से समझना इस सोच के साथ जिले के प्रत्येक थाना चौकी और जिला मुख्यालय पर प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
इस पहल का मूल उद्देश्य है कि हर नागरिक यह महसूस करे कि उसकी बात केवल सुनी ही नहीं जा रही बल्कि उसे गंभीरता से समझकर समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी भावना के साथ दिनांक 03 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से शांत धैर्यपूर्ण और आत्मीय संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना गया कई मामलों में त्वरित समाधान किया गया जबकि जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच आवश्यक थी उनमें निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
जनसुनवाई में महिलाओं बुजुर्गों दिव्यांगजन और जरूरतमंद नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए मानवीय दृष्टिकोण संयम और जवाबदेही के साथ कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। सभी अनुभागों में एसडीओपी द्वारा सीधे संवाद की व्यवस्था ने नागरिकों के भरोसे को और मजबूत किया। साथ ही जनसुनवाई को थाना व चौकी स्तर तक पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि दूरी या असुविधा किसी भी नागरिक के लिए बाधा न बने।
पुलिस अधीक्षक की इस जनोन्मुखी पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद शिविरों के नियमित आयोजन से जिला मुख्यालय पर आने वाली शिकायतों में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाती है। नागरिकों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं और इस प्रयास को सकारात्मक आश्वस्त करने वाला तथा भरोसे को बढ़ाने वाला बताया।
टीकमगढ़ पुलिस का लक्ष्य विश्वास सम्मान और सहयोग को आधार बनाकर ऐसी पुलिसिंग स्थापित करना है जो जनता के हृदय से जुड़ी हो जहाँ हर व्यक्ति बिना हिचकिचाहट यह कह सके कि मेरी समस्या की सुनवाई होगी और समाधान भी मिलेगा। आने वाले दिनों में जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद शिविरों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी ताकि पुलिस और नागरिकों के बीच का रिश्ता और अधिक सहयोगपूर्ण भरोसेमंद और मानवीय बन सके।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

