टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा अन्तर विभागीय समन्वय के माध्यम से सामूहिक दवा सेवन अभियान में बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए टास्क् फोर्स के सदस्यों को निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जिले को फायलेरिया मुक्त बनाने के लिये ब्लॉक पलेरा में आगामी 10 से 24 फरवरी 2026 के बीच लगभग 2.50 लाख व्यक्तियों को दवा सेवन कराने के लिए परिणामोन्मुकखी प्रयास करने के लिए आदेशित किया। साथ ही हाई रिस्क 6 ग्राम और नगरीय क्षेत्र पलेरा में अधिक ध्या्न देने पर जोर दिया। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जिले में केवल पलेरा ब्लॉक में ही फायलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान संचालित किया जायेगा, जिसके अंतर्गत दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार तोमर, सुश्री अंजली शर्मा तथा निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी सुश्री शिवी उपाध्या्य, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

