टीकमगढ़। डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा गुणवत्ता आधारित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में थाना बड़ागांव, बुढ़ेरा, मोहनगढ़, चंदेरा एवं बमहोरिकला के थाना प्रभारियों को उनकी उत्कृष्ट, मानकबद्ध एवं अनुकरणीय कार्यप्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि संबंधित थानों द्वारा अपने दैनिक कार्य निष्पादन में अनुशासन, पारदर्शिता, समयबद्धता तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जा रहा है। अपराध नियंत्रण, शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सेवा प्रदाय प्रणाली में निरंतर सुधार के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। उल्लेखनीय है कि इन थानों के प्रमाणन के साथ ही जिला टीकमगढ़ के सभी 14 थाने अब आईएसओ प्रमाणित हो चुके हैं, जो जिला पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण और गर्वपूर्ण उपलब्धि है।
इसी कार्यक्रम के दौरान पासपोर्ट कार्य की वार्षिक समीक्षा के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पासपोर्ट सत्यापन का 100 प्रतिशत निराकरण किए जाने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल में एडीजी महोदय द्वारा प्रदत्त सम्मान का भी उल्लेख किया गया। इस उपलब्धि पर डीआईजी श्री विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पासपोर्ट कार्य में संलग्न जिला पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन जिला पुलिस टीकमगढ़ की कार्यकुशलता, अनुशासन, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

