टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गत दिवस सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी सिस्टम मॉनिटरिंग व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल यूनिट का अवलोकन करते हुए लाइव मॉनिटरिंग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति वाहनों की आवाजाही एवं भीड़ क्राउड की गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी की गई। साथ ही शहर के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 24 घंटे सतत निगहरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी स्थिति संदिग्ध गतिविधि अथवा सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना एवं फील्ड स्टाफ को तत्काल सूचित कर त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम के सिस्टम को और अधिक प्रभावी सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जाए ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक रेडियो प्रफुल्ल मिश्रा सहायक उप निरीक्षक रेडियो अखलेश पौराणिक सहायक उप निरीक्षक रेडियो अमित सांघी सहायक उप निरीक्षक रेडियो कौशल सोनी सहित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

