टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति तथा निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों से नवीन उद्योगों की स्थापना में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की एवं समस्याओं के निराकरण हेतु अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने हेतु उद्योगपतियों को आश्वस्त किया। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. गुंजन जैन द्वारा तीनों समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर तीनों समितियों से संबंधित सदस्य, लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

