टीकमगढ़। स्थानीय सर्किट रेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा केंद्रीय बजट 2026 27 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 प्रगतिशील दूरगामी और प्रभावकारी है जो गरीब किसान युवा महिला मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने इसे हर नागरिक की आकांक्षाओं को मजबूत आधार देने वाला बजट बताते हुए कहा कि महिलाओं को विकास की ग्रोथ इंजन के रूप में महत्व दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर की जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क हटाने कौशल विकास शिक्षा रोजगार कृषि तकनीकीकरण मछली पालन और उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे प्रावधानों को उन्होंने जनहितकारी बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि इस बजट को राजनीति के नजरिये से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से देखना चाहिए। यह भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, प्रफुल्ल द्विवेदी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा अंत में आभार आशुतोष भट्ट एवं मनोज देवलिया ने व्यक्त किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

