टीकमगढ़। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सामूहिक दवा सेवन अभियान को सफलतापूर्वक ब्लॉक पलेरा में संचालित करने के उद्देश्य से आज शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मंडराह ने की। उन्होंने पलेरा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ एकीकृत समग्र प्रयास करने का आव्हान किया और स्वयं और अपने परिवार और समाज के हित में निर्धारित दवा सेवन करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी अनुरागी द्वारा बताया गया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और दिनांक 10 से 24 फरवरी के बीच यह अभियान चलाया जाएगा,जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता टीम के रूप में कार्य कर 10 से 12 फरवरी तक बूथ पर एवं दिनांक 14 से 24 फरवरी के बीच घर-घर दवा दवा सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे ब्लॉक पलेरा की लगभग 249000 की आबादी को दवा सेवन कराने के लिए 468 टीम का गठन किया गया है प्रत्येक टीम में दो सदस्य कार्य करेंगे।

