टीकमगढ़। थाना कोतवाली में नए प्रभारी के रूप में रवि भूषण पाठक ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण किया और आमजन से संवाद कर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
कोतवाली प्रभारी ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे लगने वाले हाथ ठेलों तथा दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित लोगों को हिदायत दी कि सड़क पर सामान न रखें, ताकि यातायात सुगमता से संचालित हो सके और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रवि भूषण पाठक ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून-व्यवस्था कायम रखना है और इसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय

