टीकमगढ़। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और खेल के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की सोच को सशक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई से दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में *नेशनल राइफल कोच (इंडिया पैराशूटिंग टीम) जीवन लाल राय ने आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर नेशनल कोच श्री जीवन लाल राय द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के नेतृत्व में संचालित “युवा जोड़ो अभियान” की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को न केवल नशा, अपराध एवं भटकाव से दूर रखने में सहायक है, बल्कि उन्हें खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहा है। साथ ही “प्रतिभा सम्मान अभियान” के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन दिए जाने को एक अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
भेंट के दौरान खेलों के विकास को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। नेशनल कोच श्री राय ने अपने खेल अनुभवों एवं उन्हें प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्रों की जानकारी साझा की जिस पर *पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई* द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि टीकमगढ़ पुलिस युवाओं की छुपी प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें मंच प्रदान करने एवं खेलों के माध्यम से मजबूत समाज निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में टीकमगढ़ पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान में युवाओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन प्रशिक्षण एवं *ग्रास रूट डेवलपमेंट* पर विशेष रूप से चर्चा की गई, ताकि स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, स्टेनो रत्नेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अंकित खरे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

