टीकमगढ़। नगर में चारों ओर विकास को लेकर चार चांद लगाने के लिए लगातार प्रयासरत नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सदैव नगर वासियों के हितार्थ और सुविधाओं के कार्यों को लेकर लगे रहते हैं और उनका यही हमेशा प्रयास रहता है कि नगर पालिका से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी नगर वासी को परेशान ना होना पड़े, और नगर पालिका से मिलने वाले तमाम लाभ एवं सुविधाऐं नगर वासियों को सहजता और सरलता से मिले, ऐसी सोच और विचारधारा के साथ जबसे उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है तभी से वह इस दृण संकल्प के साथ काम कर रहे हैं और लगातार उनका ऐसा प्रयास जारी रहता है। इसी श्रृंखला को अग्रसर करते हुए उन्होंने मंगलवार 10 फरवरी 2026 को संबंधित वार्ड पार्षद एवं संबंधित नपा कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 26 भुवनेश्वर कॉलोनी में जगह-जगह सीसी रोड के कार्य को लेकर भूमि पूजन किया जहां इस कार्य को जल्द ही शुरू कराया जाएगा और इस कॉलोनी वासियों को इस सुविधा से लाभान्वित कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और संबंधित वार्ड पार्षद एवं संबंधित नपा कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 26 भुवनेश्वर कॉलोनी में जगह-जगह सीसी निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया इस मौके पर गणमान्य जनों सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।

