टीकमगढ़। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को कुंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं आवागमन की प्रबल संभावना को दृष्टिगत रखते हुए,प्रातः 07 बजे से रात्रि 24 बजे तक विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मार्ग परिवर्तन एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी जिसके अनुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था
प्रातः 07 से रात्रि 24 बजे तक टीकमगढ़ महरौनी आवागमन हेतु महरौनी से टीकमगढ़ आने वाले वाहन
महरौनी बानपुर श्मशान घाट पी.जी. कॉलेज टीकमगढ़
टीकमगढ़ से महरौनी जाने वाले वाहन टीकमगढ़ पी.जी. कॉलेज श्मशान घाट बानपुर महरौनी उक्त मार्ग से यात्री बसें, भारी वाहन, चार पहिया एवं दो पहिया वाहन आवागमन कर सकेंगे।–पार्किंग व्यवस्था–चार पहिया वाहन पार्किंग टीकमगढ़ से कुंडेश्वर मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग प्रथम पार्किंगबीटीआई, डाइट प्रांगण द्वितीय पार्किंग महर्षि विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण तृतीय पार्किंग कृषि महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड—-तीन पहिया वाहन ई-रिक्शा,ऑटो– टीकमगढ़ से कुंडेश्वर मंदिर आने वाले ई-रिक्शा एवं पेट्रोल, डीजल ऑटो मेला ग्राउंड के समीप सब्जी बाजार क्षेत्र में सवारी उतारने एवं बैठाने की व्यवस्था रहेगी। -दो पहिया वाहन पार्किंग—-प्रथम पार्किंग बीटीआई,डाइट ग्राउंड द्वितीय पार्किंग सरदार सिंह पार्क इसके पश्चात क्रमश महर्षि विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण कृषि महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड—ट्रैक्टर-ट्रॉली पार्किंग— टीकमगढ़ से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की पार्किंग कृषि महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में की जाएगी। एवं महरौनी की ओर से आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली जमडार नदी के पूर्व –अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ—-पहाड़ी तिलवारन से कुंडेश्वर आने वाले वाहनों* की पार्किंग फुटबॉल ग्राउंड, कुंडेश्वर पहाड़ी तिलवारन रोड पर निर्धारित की गई है। महरौनी से कुंडेश्वर आने वाले सभी वाहन श्रद्धालु जामडार नदी से पहले स्थित खाली मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे। जामडार नदी से बीटीआई डाइट गेट तक श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने के कारण वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रह सकता है।—-यात्रियों से पुलिस की अपील–टीकमगढ़ से ललितपुर,महरौनी एवं ललितपुर,महरौनी से टीकमगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे बानपुर रोड मार्ग का उपयोग करें। महरौनी बानपुर टीकमगढ़ मार्ग अपेक्षाकृत अधिक सुविधाजनक रहेगा, अतः इसी मार्ग से आवागमन करना सुनिश्चित करें। टीकमगढ़ पुलिस श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करती है कि निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

