टीकमगढ़/मध्य प्रदेश। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मध्य प्रदेश संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहसिन अली खान की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान (एआईएमआईएम, मध्य प्रदेश) द्वारा जिला टीकमगढ़ से आबिद खान को सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फ़िरोज़ मंसूरी, राशिद खान, सद्दाम राइन, शेख जबक, मोहम्मद इरशाद, आसिफ अली, शाकिर अली एवं मजीद खान को सहायक सदस्यता अभियान प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से टीकमगढ़ जिले में सदस्यता अभियान को नई गति मिलेगी और एआईएमआईएम का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। नई टीम के माध्यम से जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा आमजन को संगठन से जोड़ने की उम्मीद जताई गई है।
प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।

