टीकमगढ़, 23 फरवरी 2026 स्थानीय नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जतारा कस्बे के बस स्टैंड परिसर में नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने विधिवत उद्घाटन कर उपस्थित नागरिकों से आत्मीय जनसंवाद किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुलिस सहायता केंद्र आमजन की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल है। केंद्र पर जतारा थाना का पुलिस स्टाफ 24×7 शिफ्टों में तैनात रहेगा तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों के प्रति संवेदनशील, तत्पर और जवाबदेह व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान श्री मंडलोई ने जिले में अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति अभियान, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन जैसे विभिन्न अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत हुआ है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता के उद्देश्य से संचालित जिला स्तरीय अभियानों — “नीड”, “परी”, “भरोसा”, “सहारा” और “आसरा” — के टीकमगढ़ मॉडल की जानकारी देते हुए कहा कि इन पहलों का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना विकसित करना भी है।
जनसंवाद चौपाल के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों पर नियंत्रण रखना नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सहयोग और सुरक्षा की सकारात्मक भावना स्थापित करना भी है।
कार्यक्रम के दौरान कस्बे के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना पर आभार व्यक्त किया। उपस्थित नागरिकों ने टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित जनहितकारी अभियानों को सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी जतारा उप निरीक्षक एन.एस. ठाकुर सहित थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, विश्वास और सेवा के लिए विभाग सदैव प्रतिबद्ध है तथा यह पुलिस सहायता केंद्र जनसहयोग से सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

