टीकमगढ़। एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है जहां नगर टीकमगढ़ में थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत निवासरत मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती की बहू जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह लोधी और उनके भतीजे पूर्व मंत्री एवं खरगापुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे राहुल सिंह लोधी के परिवार को बीते रोज हाइड्रोजन बम से उडा़ने की धमकी दी गई है यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई उसके पश्चात कुछ अज्ञात युवक उनके दरवाजे पर नकाबपोश में आए और गाली गलौज भी की गई मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत थाना देहात में वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन श्रीमती उमिता राहुल सिंह लोधी ने की है इसके पश्चात देहात थाना पुलिस ने मामला जांच में लेकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है बताया गया कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ जहां सोशल मीडिया पर उमिता राहुल सिंह लोधी और उनके परिवार को बम से उड़ने की धमकी दी गई और फिर उसके पश्चात उनके देहात थाना क्षेत्र में स्थित निवास स्थल पर नकाबपोश युवकों द्वारा गाली गलौज की गई है हालाकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जहां पुलिस ने इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी भी बढ़ा दी है इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।

