टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में आज पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक आबकारी आयुक्त, जिला टीकमगढ़ द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
प्रस्तुतीकरण के दौरान जिले में संचालित 54 कंपोजिट मदिरा दुकानों के नवीन आबकारी नीति के अनुरूप संचालन, अवस्थापना एवं ग्रुप निर्धारण का बिंदुवार परीक्षण जिला समिति द्वारा किया गया। परीक्षण उपरांत समिति ने सभी प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़, सहायक आबकारी आयुक्त, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उप निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

