टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश के पालन में जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रतिष्ठानों पर मावा, मिष्ठान आदि की गुणवत्ता जांचने हेतु सैंपल लिए लिये जा रहे हैं। इसीक्रम में अनुविभागीय अधिकारी जतारा श्री संजय कुमार दुबे के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि निरीक्षक द्वारा तहसीलदार/नायब तहसीलदार पलेरा के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर आज पलेरा नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर मावा, मिष्ठान आदि की गुणवत्ता जांचने हेतु सैंपल लिए लिये गये।

