टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन,सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिलेवासियों से आगामी होली पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ होलिका दहन पर्व का आयोजन करने का आवाहन किया है।
1.जिले में सभी सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों में लकड़ी के स्थान पर उपलों एवं गो-काष्ठ के उपयोग किए जाए।
2.सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराया जाएगा।
4. होली पर्व पर प्राकृतिक/हर्बल रंगों से खेली जाए तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डाला जाए।
5.होलिका दहन कार्यक्रमों में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा एवं जल संरक्षण को महत्व दिया जाए।
6.होली पर्व पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम “स्वच्छ एवं स्वस्थ होली” अभियान के अंतर्गत की जाए।
7.जिले में जहां भी गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन होता है तो एसडीएम कार्यालय में उस आयोजन को सूचीबद्ध किया जाएगा।
8.राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में निर्धारित दिनांक या अवधि में सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऐसी सभी संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारी को मुख्यमंत्री महोदय की ओर से तैयार किया गया पर्यावरण संरक्षण संबंधित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
9.राज्य शासन के द्वारा ऐसी संस्थाओं को भविष्य में अन्य किसी प्रकार से प्रोत्साहन या सहयोग दिया जाना हो तो इस बारे में भी प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्य शासन की यह पहल अभ्युदय मध्यप्रदेश के अंतर्गत की जा रही है।
सभी जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

