टीकमगढ़ । दिनांक 27 फरवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला अंतर्गत ग्राम मुन्डू बरिया चक्र 01 दोह में विवाद के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत घायल मनका अहिरवार निवासी मुंडू बरिया दोह चक्र 01 को मृत घोषित किया गया। फरियादी मृतक के पुत्र हरदयाल पिता मनका अहिरवार निवासी मुंडू बरिया दोह चक्र 01 की रिपोर्ट पर थाना कुडीला में विभिन्नधाराओं में बी एन एस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल टीम टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विधिवत पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा हत्या की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुडीला के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें गठित कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा सतत प्रयास करते हुए आरोपी गज्जू अहिरवार उम्र 48 वर्ष निवासी दोह चक्र 01 थाना कुडीला को घटना के 24 घंटे के भीतर मनिहारी पहाड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की जेरी जप्त की गई। आरोपी को विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में उनि अरविंद यादव थाना प्रभारी कुडीला सउनि असलम खांन प्र आर 140 अनिल शर्मास ताहिर खांन आर सुनील कुमार आर 455 वेदप्रकाश शर्मा आर अभिषेक कुर्मी आर माजिद मंसूरी आर अनिल महेडिया जगदीश मोरी आर योगेन्द्र अहिरवार चन्द्रकान्त उपाध्याय हेमलता अहिरवार एवं एनआरएस मिथलेश परसारिया की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुरुष्कृत करने की घोषणा की है ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

