टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए जिले में व्यापक एवं सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली में शहर में होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया गया एवं ड्यूटी सख्ती सावधानी से करने के निर्देश दिए गए। जिले के अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को होली ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। साथ ही रमजान माह की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग उपरांत पुलिस बल की तैनाती चिन्हित एवं संवेदनशील स्थानों पर की गई है, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।—-सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध—जिले के चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।,मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों को क्षेत्रवार चिन्हित कर तैनात किया गया है, जो सतत गश्त कर स्थिति पर निगरानी रखेंगे।,मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।—24×7 कंट्रोल रूम की सक्रिय निगरानी—जिले में 24×7 संचालित कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर जिले की स्थिति संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रत्येक परिस्थिति पर तत्काल नियंत्रण रखा जा सके।—-सोशल मीडिया पर सख्त निगहरानी—-साइबर सेल एवं थानों में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।—-पुलिस अधीक्षक की अपील—- पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर शांति, संयम एवं परस्पर सम्मान का परिचय दें। त्योहारों को मर्यादित एवं कानूनसम्मत तरीके से मनाएं, अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आपका सहयोग ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण टीकमगढ़ की पहचान है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

