टीकमगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के सतत निर्देशन एवं सतर्कता के अंतर्गत जिले में सोशल मीडिया पर अनुशासन, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक पर दिनांक 22 फ़रवरी 2026 को प्रोफ़ाइल जीडब्लू बृजेंद्र कुशवाहा द्वारा श्रीमती उमिता सिंह लोधी की फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी देहात और साइबर सेल को आरोपी की पहचान करने एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई जिले में पहले से जारी सोशल मीडिया संबंधी एडवाइजरी और नागरिकों को लगातार चेतावनी देने की नीति के अनुरूप की गई।—-मामला दर्ज और विवेचना—–आवेदक श्रीमती उमिता सिंह लोधी के आवेदन पर थाना देहात में फेसबुक प्रोफ़ाइल जीडब्लू बृजेंद्र कुशवाहा संचालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 296(बी),351(3),3(5) बीएनएस का दर्ज किया गया और त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि मामले की जांच संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ की जाए।—-संयुक्त पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी—–देहात पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में फेसबुक प्रोफ़ाइल संचालक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी अर्जुन चड़ार, पिता जगन्नाथ चड़ार, निवासी खरगापुर को चिन्हित कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना कृत्य स्वीकार किया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।—-सराहनीय भूमिका और टीम की कार्यकुशलता—–इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक मनोज दुवेदी, उप निरीक्षक साइबर सेल मयंक नगाइच और प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा , प्रधान आरक्षक रहमान ख़ान ,आरक्षक मनोज नायक , अरबाज अली , महिला आरक्षक उमा गुप्ता की सक्रिय, अनुशासित और समर्पित भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। —-पुलिस अधीक्षक की अपील—पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिलेवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र, भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी,पोस्ट न करें। ऐसे कृत्यों पर पुलिस तुरंत कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध, आपत्ति जनक या अपराध संबंधी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 24×7 कंट्रोल रूम को दें। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर निगरानी निरंतर जारी है और किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक या भड़काऊ गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

