टीकमगढ़। गुमशुदा नाबालिगों और लापता व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक Manohar Singh Mandloi के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, तकनीकी संसाधनों व साइबर सेल की सहायता लेने तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अनुभागवार विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है।
पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 में अब तक 06 नाबालिग बालक और 29 नाबालिग बालिकाओं सहित कुल 35 नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं 21 गुम पुरुषों और 49 महिलाओं सहित कुल 70 गुम व्यक्तियों को भी खोजकर उनके परिवारों से मिलवाया गया है।
अपने अपनों से मिलते ही परिजनों ने टीकमगढ़ पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

