टीकमगढ़ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले की समस्त महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा टीकमगढ़ पुलिस में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके साहस कर्तव्यपरायणता एवं समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस बल न केवल कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है बल्कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की सराहना की तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव थाना प्रभारी बलदेवगढ़ निरीक्षक प्रीति भार्गव थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक नीतू खटीक उप निरीक्षक रश्मि जैन सहित जिले की समस्त महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा जिसमें महिला पुलिस बल के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

