टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे जिला मुख्यालय के न्यायाधीशगण के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ-साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे। साथ ही टैªफिक चालान से संबंधित प्रकरणों के निराकरण करने के संबंध में निर्देश दिये गये। समस्त न्यायाधीशगण से नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले रैफर्ड प्रकरणों एवं निराकरण हेतु तैयारी प्रकरणों की जानकारी ली गई एवं उक्त नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत प्रकरणों में छूट के संबंध में चर्चा की गई एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री एन.के. गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंडिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल सहित न्यायिक मजिस्टेªट उपस्थित रहे।

