टीकमगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार को थाना, चौकी और जिला मुख्यालय स्तर पर “जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से पंजीबद्ध किया गया तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि थाना और चौकी स्तर तक इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
पुलिस के अनुसार इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं और जिला मुख्यालय पर प्राप्त शिकायतों में लगभग 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिससे नागरिकों का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

