टीकमगढ़, 12 मार्च 2026 प्रदेश में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय में संलिप्त लोगों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जतारा श्री अभिषेक गौतम के निर्देशन में वर्ष 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की।
अभियान के तहत हुई प्रमुख कार्रवाई
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 298 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 297 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही पुलिस ने कुल 1465 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 4 लाख 62 हजार 159 रुपये बताई गई है।
जप्त शराब का विवरण
कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शराब बरामद की गई, जिनमें 37 लीटर अंग्रेजी शराब, 774 लीटर देशी शराब तथा 654 लीटर कच्ची शराब शामिल है। जप्त की गई समस्त शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर संबंधित प्रकरणों में विवेचना की जा रही है।
अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त निगरानी
जिला पुलिस द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। समय-समय पर सघन रेड और धरपकड़ की कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

