टीकमगढ़। नगर पालिका परिषद कार्यालय टीकमगढ़ हमेशा ही चर्चाओं का विषय बना रहता है जहां नगर पालिका में कोई भी बैठक कोई भी सम्मेलन बगैर किसी हूंगामें के संभव नहीं हो पाता लगातार नगर पालिका टीकमगढ़ परिषद की कार्य प्रणाली विवादों के घेरे में रहती है जहां जब कोई परिषद की बैठक, सम्मेलन हो तो किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है यही माजरा शुक्रवार 13 मार्च 2026 को भी देखने को मिला जहां बजट बैठक हगामे की भेंट चढ़ गई वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अजय उर्फ अज्जू यादव पर आरोप है कि इस बैठक में इनके द्वारा हंगामा किया गया और कुर्सी भी फेंकी गई और अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग यहां बैठक में किया गया जिसके चलते यह बैठक भी हंगामा की दौड़ में चली गई । पार्षद अजय उर्फ़ अज्जू यादव द्वारा अन्य परिषद के सदस्यों पर भी तमाम आरोप लगाए गए और दलाल भी कहा गया कि पैसे लेकर भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो जाते हैं इस प्रकार की तमाम अमर्यादित भाषा के बीच यह बैठक तनातनी में हुई लेकिन जिस हिसाब से बैठक होना चाहिए थी वह नहीं हो पाई हालाकि विवाद के बाद जैसे- तैसे बजट पास हो पाया वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाते हुए सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को एक पत्र भी दिया जिसमें कहा गया की पार्षद अजय उर्फ अज्जू यादव द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है जिसके जवाब में सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासन बनाए रखना जनप्रतिनिधियों की बड़ी जिम्मेवारी होती है जिसका निर्वहन बैठक के दौरान करना पड़ता है वही अनुशासनहीनता पर नोटिस देने की बात भी कही गई उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगर पालिका में लगातार विवाद होते रहते हैं जहां कोई भी बैठक शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो पाती है इस प्रकार की कार्य प्रणाली परिषद में लगातार बनी रहती है जिससे लगातार शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं और नगर पालिका से जुड़े हितार्थ लाभों के लिए भी लोग परेशान होते रहते हैं वैसे भी कभी नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पर आरोप लगते है तो कभी सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया पर आरोप लगाए जाते हैं तो कभी परिषद का सम्मेलन और कई महत्वपूर्ण परिषद की बैठकें तनातनी और विवाद की भेंट चढ़ जाती हैं।

