टीकमगढ़। शुक्रवार दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड टीकमगढ़ में वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परेड की सलामी ली और प्लाटूनवार परेड का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए पुलिस बल के अनुशासन वेशभूषा कदमताल और समग्र व्यवस्था का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों की डीआईजी श्री खत्री ने सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया। उन्होंने परेड की व्यवस्था और पुलिस बल की तैयारी की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान जिले में उपलब्ध समस्त पुलिस वाहनों के रख रखाव उपयोगिता और उनकी वर्तमान स्थिति का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। डीआईजी महोदय ने संबंधित अधिकारियों से वाहनों के संबंध में सूक्ष्म जानकारी प्राप्त कर उनकी कार्यक्षमता और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की तथा वाहनों के नियमित रखरखाव और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डीआईजी विजय खत्री ने पुलिस बल को परेड के महत्व अनुशासन शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल की कार्यप्रणाली में अनुशासन समन्वय और तत्परता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान ट्रैफिक प्रभारी कैलाश पटेल सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी इस चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

