टीकमगढ़। मानवता और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत करते हुए आज टीकमगढ़ में मानवीय संवेदना समिति के सदस्यों ने नगर के कुंवरपुर रोड क्षेत्र में निवासरत एक अत्यंत गरीब एवं निर्धन परिवार की महिला को राशन सामग्री उपलब्ध कराकर उसकी सहायता की। बताया गया कि उक्त महिला इन दिनों गंभीर आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही थी और परिवार के भरण पोषण के लिए भी संघर्ष कर रही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा जब इस परिस्थिति की जानकारी समिति के सक्रिय सदस्य मनीराम कटैल को दी गई तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंद महिला तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की। समिति के सदस्यों ने आवश्यक राशन सामग्री प्रदान कर परिवार को तत्काल राहत देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं ऐसे में सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों का दायित्व बनता है कि वे आगे आकर उनकी मदद करें। मानवीय संवेदना समिति लंबे समय से इसी भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती आ रही है।
इस मानवीय पहल के दौरान मनीराम कटैल देवेंद्र योगी सुरेश दोंदेरिया इरफान अहमद सतीश सूत्रकर राम चरण अहिरवार कल्लू विश्वकर्मा सहित अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जरूरतमंद परिवार को सहयोग प्रदान किया।
समिति की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

