टीकमगढ़। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश में लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की दोबारा टेट परीक्षा लेने के निर्णय के विरोध में शनिवार को टीकमगढ़ में संघ की जिला शाखा ने विरोध दर्ज कराया। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए इस आदेश को वापस लेने तथा पुनः रिव्यू याचिका लगाने की मांग की।
संघ के जिला सचिव विवेक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व नियुक्त शिक्षकों की योग्यता की पुनः परीक्षा लेने का आदेश जारी किया गया है। उनके अनुसार इस आदेश के तहत टेट परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों की पात्रता का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, जो कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने कई वर्षों से प्रदेश के विद्यालयों में अपनी सेवाएं देते हुए हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है, उनके अनुभव और योग्यता का आकलन केवल कुछ प्रश्नों की परीक्षा से करना शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। शिक्षक समाज देश के भविष्य का निर्माण करता है, इसलिए उसके अनुभव और योगदान को कमतर आंकना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता।
संघ ने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए शिक्षकों की गरिमा और अनुभव को ध्यान में रखा जाए तथा जारी आदेश को वापस लिया जाए।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा, टीकमगढ़ शाखा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव विवेक खरे, जिला कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, राजेश नामदेव, सलीम खान, जाहिद नूर, फरीद कुरैशी, श्रीकांत मिश्रा, मनीराम ब्राह्मण, अखिलेश तिवारी, सीमा त्रिपाठी, मनीष तिवारी, जितेंद्र यादव, अमिता कठैल, शशीकरण श्रीवास्तव, दिनेश खरे, रोहित मिश्रा, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

