टीकमगढ़। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की पंजीयन तारीख को और बढा़ए जाने की मांग क्षेत्रीय किसानों ने की है किसानों का कहना है कि सरबर न चलने के कारण पंजीयन नहीं हो सके काफी किसान पंजीयन करने के लिए रह गए हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग की है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की पंजीयन तारीख का समय और बढ़ाया जाए जिससे कि बचे हुए किसान अपना पंजीयन करा सकें। किसान बृजभान यादव, गोपाल यादव, संतोष चौरसिया ,जयप्रकाश दीक्षित सहित अनेक किसानों ने मांग की है कि गेहूं के समर्थन मूल्य की पंजीयन तारीख का और समय बढ़ाया जाए जिससे कि जो किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं वह अपना पंजीयन करा सकें।

