टीकमगढ़। बीते रोज 14 मार्च 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें ठीकमगढ़ नगर पालिका ने अव्वल रिकॉर्ड कायम किया जहां करीब 3100 प्रकरणों का निराकरण कराया गया और करीब 70 लख रुपए की वसूली भी की गई नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए प्रेस को बताया कि करीब 70 लख रुपए की वसूली कर 3100 प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत में नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा कराया गया और प्रकरण सुलझवाए गए हैं श्री भदौरिया ने बताया कि नगर निगम बुरहानपुर,सिंगरौली और छिंदवाड़ा से भी आगे बढ़कर नगर पालिका टीकमगढ़ में 70 लाख रुपए की वसूली की है जबकि बुरहानपुर में 49 लाख की वसूली,सिंगरौली में 37 लाख की वसूली और छिंदवाड़ा में 56 लाख की वसूली की गई है इन तीनों नगर निगमो से बढ़कर टीकमगढ़ नगर पालिका ने 70 लाख की वसूली कर 3100 प्रकरणों का निराकरण कराया है। श्री भदौरिया ने बताया कि इन प्रकरणों में जलकर,मकान कर, दुकान किराया आदि प्रकरण सम्मिलित थे जहां नगर पालिका के सभी सहयोगी अधिकारी,कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के सभी के सहयोग से लोक अदालत में यह प्रकरण सुलझवाए गए हैं और यह वसूली की गई है। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगर पालिका ने आयोजित लोक अदालत में 3100 प्रकरणों का निराकरण करा कर 70 लाख रुपए की वसूली कर एक रिकॉर्ड कायम किया है और अपनी अव्वल कार्य प्रणाली को दर्शाया है।