टीकमगढ़। नगर की झिरकी बगिया हनुमान मंदिर प्रांगण में 12 शौचायलयों का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा इसके लिए 17 मार्च 2026 को नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक व अन्य जनप्रतिनिधि एवं संत महंतों व भक्तगणों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने इसका भूमि पूजन किया जहां इस कार्य को किया जाएगा। बताया गया कि मंदिर प्रांगण में भक्तगणों को प्रशाधन की समस्या होती थी जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक ने यह कदम उठाया है और मंदिर प्रांगण में 12 शौचायलयों का निर्माण कराया जाएगा जिसमें महिला,पुरुष दोनों ही प्रशासन के लिए व्यवस्था की जाएगी जिसका भूमि पूजन किया गया और इस कार्य को करने के लिए यह अच्छा कदम उठाया गया जिसकी भक्तों ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित नगर पालिका की कार्यप्रणाली की भूरि भूरि प्रशंसा भी की है और कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष सदैव सभी धर्म के प्रति समर्पित रहते हैं और त्योहारों के अवसर पर सभी धर्म को लेकर व्यवस्थाओं के लिए तत्पर रहते हैं जहां वह स्वयं जाकर व्यवस्थाओं में जुट जाते हैं। भूमि पूजन के अवसर पर मंच संचालन का कार्यक्रम पंडित राम गोपाल शर्मा ने किया।

