टीकमगढ़। प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला टीकमगढ़ नवीत कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत वर्ष 2025-26 में संपादित मनरेगा योजना एवं कर्मकाल मंडल की योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण की समीक्षा की गयी। जिला समन्वयक दवारा संपूर्ण विवरण डप्ै सहित प्राप्त मुददों के साथ प्रस्तुत किया गया।
प्रभारी कलेक्टर श्री धुर्वे द्वारा सभी एपीओ मनरेगा को सामाजिक अंकेक्षण से प्राप्त मुद्दों पर जनसुनवाई के पेनल द्वारा दिये गये निर्णय अनुसार एटीआर 7 दिवस में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने वर्ष 2026-27 में आगामी सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभाओं की जियोटेग पंचायत निर्णय एप में किए जाने के सबंध में समीक्षा की तथा विगत वर्ष में संपन्न ग्राम सभा जियोटेग की जानकारी ली। श्री धुर्वे एवं स्टेंडिंग कमेटी सदस्यों द्वारा सभी बीसी और व्हीएसए को सामाजिक अंकेक्षण के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण द्वारा बैठक में समीक्षा के उपरांत सभी व्हीएसए को पंचायत निर्णय एप में जियोटेग का प्रशिक्षण दिया गया।

