शिविर के दौरान कुल 178 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी किए गए, जबकि 41 नवीन पेंशन प्रकरणों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 2 पेंशन संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया तथा 1 पेंशनधारी का बैंक खाता परिवर्तन भी मौके पर किया गया।
शिविर में श्री भदौरिया जी ने उपस्थित रहकर पेंशनधारकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, जिससे हितग्राहियों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर नगर पालिका से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश जैन, सहायक वर्ग-3 भागवत सिंह ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम वर्मा, अमन पटेरिया, पदमा सेन, वर्षा लक्ष्कार, भागीरथ कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह शिविर पेंशनधारकों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ और नगर पालिका की जनहितकारी पहल की सराहना की गई।

