टीकमगढ़। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में 5 दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आयोजन 16 से 20 मार्च 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें द्वितीय सत्र में एनसीसी, एनएसएस, एनवाईके, सीडीव्ही एवं होमगार्ड को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस श्री बी पी नामदेव जिला सेनानी द्वारा प्रथम ,द्वितीय दिवस मैं भूकंप के संबंध में जो पढ़ाया गया था उसका रिवीजन करवाया गया एवं भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में खोज,एवं बचाव कार्य के तरीके बताये गए। श्री अमित दुबे प्लाटून कमांडर द्वारा भूकंप में ध्वस्त इमारतों एवं उससे उत्पन्न अन्य समस्याओं एवं उनके निराकरण की जानकारी दी गई। जिले के यातायात प्रभारी श्री कैलाश पटेल द्वारा भूकंप के दौरान ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर, एवं डिप्टी कलेक्टर भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा भूकंप आपदा एवं उसके प्रबंधन की बेसिक जानकारी सरल भाषा में दी गई। कार्यशाला में शामिल सभी सीडीप्ही द्वारा मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित सीडीव्ही समागम कार्यक्रम का एनआईसी केन्द्र से लाईव प्रसारण देखा गया।

